टीम ने किया हैल्थ एण्ड बैलनेस सेंटर बम्हौरीसर का निरीक्षण

हैल्थ एण्ड बैलनेस सेंटर बम्हौरीसर का निरीक्षण करती टीम

ललितपुर। हैल्थ एण्ड बैलनेस सेंटर बम्हौरीसर पर कायाकल्प कार्यक्रम के अतर्गत टीम द्वारा निरीक्षण किया गया, जिसमें कायाकल्प के लिये चयनित एच. डब्ल्यू.सी. बम्हौरीसर को निर्धारित कसौटी पर परखा गया। निरीक्षण टीम में डाॅ. अरून कुमार राजपूत एव डाॅ. सुधा शर्मा सीनियर रेजिडेंट मेडीकल काॅलेज झासी उपस्थित रहे। डाॅ. सुधा शर्मा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती परवीन बानों एव ए.एन.एम. अशू जैन से एच.डब्ल्यू.सी पर उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी ली गई। डाॅ. अरून कुमार राजपूत द्वारा उपलब्ध सेवाओं का भौतिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय जिले से आये नोडल अधिकारी डाॅ. अवधेश यादव, डाॅ. शिव प्रकाश सिह, डाॅ. तारिक असारी, चिकित्साधिकारी तालबेहट डाॅ. अभिषेक नामदेव, धीरज कुमार, सुपरवाइजर अशोक नायक, ग्राम प्रधान प्रतिपाल सिह आदि उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान प्रतिपाल सिह के द्वारा एच.डब्ल्यू.सी पर पुताई एव पानी फिटिग के साथ अन्य कार्य विगत दो दिन में करायें एव हमेशा से सहयोग देते रहने पर टीम द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया। टीम के द्वारा एच.डब्ल्यू.सी पर उपलब्ध सेवाओं को उत्कृष्ठ बताया एव प्रसव सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु निर्देश दिये गये। अधीक्षक डाॅ. अभिषेेक नामदेव एव प्रधान प्रतिपाल सिह द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129