जनक जननी वृद्ध आश्रम का लोकार्पण समारोह संपन्न

जनक जननी वृद्ध आश्रम का लोकार्पण समारोह संपन्न

हिमांशु सुडेले के साथ दशरथ कुशवाहा की रिपोर्ट

ललितपुर। श्री दिगंबर जैन समाज पंचायत समिति के अंतर्गत जैन सेवा समिति के तत्वाधान में जनक जननी वृद्ध आश्रम का लोकार्पण समारोह संत शिरोमणि आचार्य भगवंत श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य 108 निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर जी महाराज नगर गौरव 108 श्री पूज्य सागर जी महाराज 105  श्री धैर्य सागर जी महाराज 105 श्री गंभीर सागर जी महाराज
ससंघ के चरणों से संपन्न हुआ सभी भक्तों ने और जनक जननी वृद्ध आश्रम के पदाधिकारियों ने वृद्ध आश्रम में महाराज श्री का पाद प्रक्षालन करके वृद्ध आश्रम की शुरुआत की महाराज श्री ने अपनी मंगल देशना में जनक जननी में दान देने वाले कमरा निर्माण में दान देने वाले सभी पदाधिकारियों की प्रशंसा की और उनको आशीर्वाद प्रदान किया तथा  कहा कि श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति के
अंतर्गत चलने वाली जनसेवा समिति द्वारा संचालित जनक जननी वृद्ध आश्रम के जनक जननी दुआ फंड में जो दान देगा और भोजन दान और औषधी दान में जो भी व्यक्ति वृद्ध आश्रम के संचालन में सहयोग करेगा निश्चित रूप से उसकी संताने हमेशा  उसकी सेवा करेगी वह कभी अपने बच्चों की सेवाओं से वंचित नहीं होगा उसे असीम पुण्य का अर्जन होगा और मंदिरों के अलावा इस तरह के कार्य करने से ऐसे लोग लाभान्वित होते हैं जिनके आगे पीछे ऊपर नीचे कोई नहीं है  आश्रम में पदाधिकारियों ने आईसीयू
हॉस्पिटल की भी व्यवस्था की जिससे मां-बाप स्वरूप  लोगों को बाहर परेशान नहीं होना होगा वृद्ध आश्रम में ही उनका इलाज संभव होगा अनेक सुविधाओं से युक्त निशुल्क वृद्ध आश्रम निश्चित रूप से समाज के असहाय जरूरतमंद लोगों की मदद करने में उनका कठिन दुष्कर जीवन सरल बनने में सहायक होगा उनका यहां समाधि मरण संभव है जिससे उनका अगला भव भी सुधरेगा
महाराज जीने जैन सेवा समिति के पदाधिकारियों को आशीर्वाद प्रदान किया साथ में जनक जननी महिला मंडल की सभी महिलाओं को भी आशीर्वाद प्रदान किया जिन्होंने वृद्ध आश्रम में भविष्य में रहने वाली महिलाओं की सेवा का संकल्प लिया अनेक लोगों ने आज महाराज श्री के समक्ष जनक जननी दुआ फंड में और प्रतिदिन वृद्ध आश्रम के संचालन में सहयोग करने का संकल्प लिया वृद्ध आश्रम के पदाधिकारियों ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति 1 दिन के भोजन का संचालन कराना चाहता है तो वह अपने किसी परिजन के जन्मदिन शादी सालगिरह या अपने किसी परिजन की पुण्य स्मृति में मात्र ₹2100 देकर भोजन का संचालन कर सकता है और औषधि दान के रुप में ₹3100 देकर 1 दिन का संचालन कर सकता है तथा संपूर्ण वृद्ध आश्रम के संचालन में ₹5100 की धनराशि से 1 दिन का संचालन किया जा सकता है. जो कि प्रति वर्ष में 8 दिन करने से 365 सदस्य जोड़ने से आजीवन वृद्ध आश्रम का संचालन चलता रहेगा सातवें जगजननी दुआ फंड मनाया जाएगा जिसमें एक लाख की राशि से लोग सदस्य बनेंगे जो कि सिर्फ एक बार देना होगा जिसका उपयोग ध्रुपद की तरह किया जाएगा जिसके ब्याज से वृद्ध आश्रम के संचालन में खर्च किया जाएगा अतः जो लोग भी सहयोग करना चाहते जुड़ना चाहते हैं वह संस्था के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं वहां भूमि दाता एवं कमरा निर्माण कराने वाले एवं कार्यों में  सहयोग करने वाले सभी लोगों का संस्था के लोगों ने माला पहना कर सम्मानित किया अंत में महाराज जी ससंघ ने पूरे वृद्ध आश्रम में भ्रमण कर देखकर सभी लोगों को आशीर्वाद प्रदान किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129