*नेहरू नगर में युद्धस्तर पर सुधारे जा रहे हैण्डपम्प* *डीएम के आदेश पर जल संस्थान कर रहा बेहतर कार्य*

हिमांशु सुडेले के साथ मुकेश रजक बुन्देली
ललितपुर। जिले में पेयजल समस्या को प्रभावी तरीके से समाप्त करने के लिए जिलाधिकारी आलोक सिंह के कुशल निर्देशन में जल संस्थान बेहतर कार्य कर रहा है। सोमवार को अधिशाषी अभियंता जल संस्थान इंजी. संजीव कुमार के पर्यवेक्षण में हैण्डपम्पों को सुधारने के लिए युद्ध स्तर पर किये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। पेयजल समस्या से ग्रस्त शहर के वार्ड संख्या 3 नेहरू नगर के लोगों को पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ बनाने के लिए हैण्डपम्पों को सुधारे जाने का कार्य जल संस्थान के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विवेक दरौनिया ने जिला प्रशासन व जल संस्थान के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि अब लोगों को पेयजल की समस्या काफी हद तक कम हो सकेगी।
जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता इंजी.संजीव कुमार ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु शुरू होते ही शहर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति बढ़ जाती है। लोगों की बढ़ती डिमाण्ड को पूरा करने के लिए जल संस्थान व्यापक स्तर पर तैयारियां भी शुरू कर देता है। वर्तमान में भी जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के अनुपालन में जल संस्थान द्वारा कर्मचारियों से खराब पड़े हैण्डपम्पों को सुधारने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। बताया कि लोगों को हैण्डपम्प सुधारे जाने से काफी राहत भी मिल रही है और लोगों को दैनिक जीवन यापन के लिए भरपूर पेयजलापूर्ति की जा रही है। अधिशाषी अभियंता इंजी.संजीव कुमार ने आगे बताया कि शहर के वार्ड संख्या 3 के पार्षद मोहिनी विवेक दरौनिया द्वारा नेहरू नगर में कुछ हैण्डपम्प खराब होने की जानकारी विभाग को दी गयी थी। जिस पर विभाग द्वारा नेहरू नगर में खराब पड़े हैण्डपम्पों को युद्ध स्तर पर सुधारा जा रहा है, ताकि लोगों को पेयजल आपूर्ति बेहतर तरीके से हो सके। इसके अलावा हैण्डपम्प मरम्मत के कार्य का मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया जा रहा है। सोमवार को अवर अभियंता अवलेश कुमार ने नेहरू नगर पहुंच कर सुधारे जा रहे हैण्डपम्पों की जानकारी ली। साथ ही गलियों में लगे हैण्डपम्पों की स्थिति को भी देखा। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए जिलाधिकारी महोदय काफी संजीदा हैं और जल संस्थान बेहतर से बेहतर कार्य करने के लिए तत्पर है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129