योग करके न सिर्फ शरीर को फीट रखा जा सकता है बल्कि खुद को शांत भी रखा जा सकता है:संस्थापक जी.एस. परिहार

­महेंद्र सिंह महाविद्यालय तालबेहट में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस  के अवसर कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

हिमांशु सुडेले के साथ मुकेश बुन्देली की रिपोर्ट

तालबेहट ललितपुर। आज महेंद्र सिंह महाविद्यालय तालबेहट में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस  के अवसर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और योगभ्यास किया इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक जी.एस. परिहार  ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 9वां संस्करण है। योग मानव जीवन में अहम योगदान रखता है। योग करके न सिर्फ शरीर को फीट रखा जा सकता है। बल्कि खुद को शांत भी रखा जा सकता है।योग, प्राचीन भारत से उत्पन्न केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है बल्कि एक समग्र अभ्यास है। इसकी मदद से हम मन और आत्मा को शांति की ओर ले जा सकते हैं। योग आंतरिक शांति और व्यक्तिगत विकास का मार्ग प्रदान करता है। भारत में ऋषि-मुनि भी खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए योग का सहारा लेते थे।इस दिन पर आइए हम इस बात पर चिंतन करें कि योग का दुनिया भर के व्यक्तियों और समुदायों पर कितना गहरा प्रभाव पड़ा है। योग सांस्कृतिक और धार्मिक सीमाओं से परे है। यह समावेशिता, स्वीकृति और आपसी सम्मान को बढ़ावा देता है।हमको नियमित कुछ समय योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए | वही महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि योग के कई दूरगामी लाभ हैं। नियमित अभ्यास से शारीरिक शक्तिलचीलापन और संतुलन में सुधार होता है। साथ ही समग्र स्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलता है। योग मानसिक स्पष्टता को बढ़ाता हैतनाव कम करता है और जीवन की चुनौतियों के बीच आंतरिक शांति की भावना पैदा करता है। योग ध्यानआत्म-जागरूकता और करुणा को प्रोत्साहित करता हैसकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है और दूसरों के साथ हमारे संबंधों को पोषण देता हैइस अवसर पर महाविद्यालय प्रवक्ताओं ने भी योग दिवस के सम्बन्ध में अपने –अपने विचार व्यक्त किये और योग की महत्वता के बारे में बताया |

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129