प्रतिबंधित पॉलीथीन के विक्रय, उपयोग एवं भण्डारण पर रोक : डीएम

  • प्रतिबंधित पॉलीथीन के विक्रय, उपयोग एवं भण्डारण पर रोक : डीएम
  • नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में चल रहा पॉलीथीन पकड़ो अभियान
  • हिमांशु सुडेले के साथ राजेश कुमार की रिपोर्ट

ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर जनपद की नगर पालिका एवं तीनों नगर पंचायतों में प्रतिबंधित पॉलीथीन की रोकथाम हेतु युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें नगर विकास विभाग द्वारा दुकानों पर विक्रय की जा रही प्रतिबंधित पॉलीथीन को जब्त कर जुर्माना की कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार दिनांक 20 सितम्बर को नगर पालिका परिषद ललितपुर के अन्तर्गत सम्पूर्ण व्यावसायिक क्षेत्रों में ‘‘प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ो अभियान’’ चलाया गया। इस दौरान सब्जी मंडी में एक दुकान से प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गयी तथा दुकान संचालक पर 02 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान पालिका की टीम द्वारा समस्त दुकानदारों से प्रतिबंधित पालीथिन का प्रयोग न करने तथा अन्तिम चेतावनी देकर शेष दुकानों से पालीथीन जब्त की गयी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी निहाल चन्द, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेन्द्र स्वरूप तिवारी, प्रभारी सफाई निरीक्षक रमाकान्त तिवारी, हैड स्वास्थ्य नायक संजय कुमार, जोन पर्यवेक्षक अमित कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।  20 सितंबर 2023 को अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत महरौनी पंकज सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली महरौनी द्वारा संयुक्त रूप से नगर महरौनी में संचालित दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर विक्रय की जा रही प्रतिबंधित पॉलीथीन की रोकथाम हेतु आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानदारों द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथीन प्राप्त हुई। पॉलीथीन जब्तीकरण अभियान के दौरान निकाय द्वारा लगभग 5 कि०ग्रा पॉलीथीन जब्त की गयी एवं 10 हजार रू० जुर्माना बसूला गया। उक्त के अतिरिक्त अभियान के दौरान समस्त दुकानदारों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुये निर्देशित किया गया कि कोई भी दुकानदार प्रतिबंधित पॉलीथीन का विक्रय, उपयोग एवं भण्डारण न करें। उन्होंने बताया कि यह अभियान निरन्तर रूप से चलाया जायेगा।
अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार ने अवगत कराया है कि नगर पंचायत पाली एवं तालबेहट में जल्द ही व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पॉलीथिन नियंत्रण हेतु जागरुकता अभियान चलाया जाएगा, उसके पश्चात प्रतिबंधित पॉलीथिन पाये जाने पर सम्बंधित दुकानदारों पर चालान सम्बंधी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129